शिक्षा मंत्री के सवाल का छात्रा ने दिया सटीक जवाब
श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज गुरुवार को दूसरे दिन भी औचक निरीक्षण जारी रखा। मंत्री ने सादुलशहर ब्लॉक के मम्मड खेड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। कक्षा सातवीं में पहुंचे मंत्री ने एक छात्रा से पूछा-भारत का संविधान किसने बनाया। छात्रा ने आत्मविश्वास के साथ विस्तार से जवाब देते हुए बताया कि संविधान का निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में हुआ था। छात्रा का सटीक और स्पष्ट जवाब सुनकर शिक्षा मंत्री काफी खुश हुए और उसकी सराहना करते हुए कहा- तुमने सवाल का सही और उत्तम उत्तर दिया, शाबाश।

No comments