Breaking News

सड़क हादसों पर सख्ती : ओवरलोडिंग और शराब पीकर ड्राइविंग पर कार्रवाई के निर्देश


श्रीगंगानगर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ओवरलोडेड वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क तत्काल कराया जाए। स्ट्रीट लाइट्स दुरुस्त कर रात में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सड़कों के किनारे सूखे पेड़ों को हटाया जाए। 

No comments