श्रीगंगानगर में आज रात होगी मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट
आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए श्रीगंगानगर में आज गुरूवार 23 अप्रैल 2026 देर शाम को मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान ब्लैक आउट भी रहेगा। शहर में स्थापित करीब 35 सायरन एक साथ बजेंगे।
एसडीएम श्रीगंगानगर ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के मार्गदर्शन में 23 अप्रैल शाम को नागरिक सुरक्षा, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सेवा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन व इत्यादि विभागों की सहायता से हवाई हमले की चेतावनी एवं ब्लैक आउट का मॉक अभ्यास किया जाना है।

No comments