Breaking News

भजनलाल शर्मा ने दिया पंचायतों को डिजिटल और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से देश और प्रदेशवासियों को विभिन्न अवसरों पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री ने पंचायतों के सशक्तिकरण से लेकर ऐतिहासिक गौरव के उत्सव तक पर अपने विचार साझा किए।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सशक्तिकरण का संकल्प राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और डिजिटल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत के समग्र विकास से ही एक स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण संभव है।

No comments