Breaking News

चित्तौडग़ढ़ दुर्ग के जैन मंदिर में ताले तोड़कर घुसे चोर:9 किलो चांदी के छत्र व नकदी चोरी


चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर स्थित कीर्ति स्तंभ के पास मल्लिनाथ भगवान के जैन मंदिर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां से कीमती सामान और धार्मिक वस्तुएं चुरा लीं।
चोर पहले मंदिर में पीछे की ओर से घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेट मजबूत होने के कारण वह उसे तोड़ नहीं सके। इसके बाद वे मुख्य गेट की तरफ आए और वहां लगे सात ताले तोड़कर मंदिर के अंदर घुसे। हैरानी की बात यह है कि मंदिर पर दो सुरक्षा गार्ड भी तैनात थे, इसके बावजूद चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

No comments