Breaking News

जयपुर मैराथन में 1.5 किलोमीटर तक महिलाओं ने लगाई दौड़


जयपुर में शुक्रवार को 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रनÓ का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में माय भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला शक्ति को सम्मान देना और 'विकसित भारतÓ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
सुबह 07:30 बजे चांदपोल से शुरू हुई यह रन बड़ी चौपड़ तक आयोजित की गई। करीब 1.5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में छात्राओं, उद्यमियों, पत्रकारों, खिलाडिय़ों और विभिन्न पेशों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

No comments