पीएम मोदी की सभास्थल पर लगेंगे 100 लाउडस्पीकर:अंतिम छोर तक पहुंचेगी आवाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में पहली आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली बीएस-6 मानक एचपीसीएल पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। युद्धस्तर पर सभा की तैयारियां चल रही हैं।
क्रेनों से डोम बनाए जा रहे हैं। 400 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं। सभा स्थल पर 100 से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं। जिससे सभास्थल के अंतिम छोर पर बैठे लोगों को भी पीएम की आवाज साफ सुनाई दे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया- सभा में 2 लाख लोग पहुंचेंगे। सभा स्थल पर तीन बड़े-बड़े डोम बनाए जा रहे हैं।

No comments