Breaking News

राजस्थान शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश - कक्षा 9वीं से 12वीं तक की 4 पुस्तकों को पढऩे और पढ़ाने पर लगाया बैन


राजस्थान शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग कक्षा 9 से 12 तक की चार पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटा दिया है। शिक्षा विभाग ने इन चार पुस्तकों को विलोपित पुस्तकों की श्रेणी में डालकर, उसे पढऩे और पढ़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 शुरू हुए अभी एक पखवाड़ा ही बीता है कि शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम को लेकर प्रयोग सामने आने लगे हैं।
देश के स्वतंत्रता आंदोलन एवं इसके बाद का भारत तथा राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन संबंधित सामग्री वाली पाठ्य पुस्तकों को पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया है। हटाई पुस्तकों की जगह दूसरी पुस्तक तय नहीं की गई है। तब तक वह पढ़ाई के लिए पुस्तक का इंतजार ही करते रहेंगे।

No comments