Breaking News

जयपुर में पीएचईडी ठेकेदारों का हल्ला बोल : 21 अप्रैल से पूरे प्रदेश में पानी की सप्लाई ठप करने की धमकी


राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराने के आसार नजर आ रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग  के ठेकेदारों ने बकाया भुगतान को लेकर सरकार के खिलाफ निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। पिछले 5 दिनों से राजधानी के 'जल भवनÓ के बाहर धरने पर बैठे ठेकेदारों ने अब आत्मदाह और पूरे प्रदेश की जलापूर्ति बंद करने जैसी गंभीर चेतावनी दी है। राजस्थान कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन संघर्ष समिति के अनुसार, जल जीवन मिशन और अमृत योजना के तहत किए गए कार्यों का करीब 3500 करोड़ रुपए का भुगतान पिछले 33 महीनों से लंबित है। 
ठेकेदारों ने सरकार को 20 अप्रैल तक का समय दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय तक समाधान नहीं निकला, तो 21 अप्रैल से पूरे प्रदेश में रोजाना 2 घंटे पानी की सप्लाई रोकी जाएगी।

No comments