Breaking News

जंगलों में भीषण आग:हवा के साथ फैल रही


कुंभलगढ़ की ओड़ा कणुजा पंचायत के जंगलों में इन दिनों भीषण आग लगी हुई है। इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं और आग लगातार फैलती जा रही है। इसे बुझाने के लिए कोई ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात तक आग कई हिस्सों में फैल चुकी थी। तेज हवा के कारण यह और तेजी से आगे बढ़ रही है।
आश्चर्यजनक रूप से, न तो प्रशासन की ओर से इस पर कोई विशेष ध्यान दिया जा रहा है और न ही स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि आग इसी तरह बढ़ती रही, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। इससे वन संपदा और आसपास के क्षेत्रों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

No comments