सरकारी प्रिंटिंग प्रेस का कमाल, महज 24 घंटे में छाप दिए 2 लाख मतपत्र
सरकारी तंत्र में कार्यकुशलता और टीमवर्क की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए जोधपुर के सरकारी प्रिंटिंग प्रेस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रेस के मात्र 24 कर्मचारियों की टीम ने अपनी निष्ठा और कड़ी मेहनत के बल पर महज 24 घंटों के भीतर 2 लाख मतपत्र छापकर नया रिकॉर्ड कायम किया है।
यह कार्य राजस्थान बार काउंसिल के चुनावों के लिए किया गया था, जिसमें कुल 234 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। कर्मचारियों की कमी के बावजूद, टीम ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया।

No comments