Breaking News

राजस्थान में 12,000 नर्सिंग ऑफिसर और 7,000 एएनएम भर्ती में बड़ा बदलाव


राजस्थान सरकार स्वास्थ्य विभाग में अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक की तैयारी कर रही है. चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने 12,000 नर्सिंग ऑफिसर और 7,000 एएनएम के पदों पर भर्ती के नए नियमों को हरी झंडी दे दी है. 
इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी चयन प्रक्रिया में होने वाला संभावित बदलाव है. अब तक स्वास्थ्य विभाग की ये भर्तियां मुख्य रूप से मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर होती थी। इस बार सरकार लिखित परीक्षा का प्रावधान जोडऩे जा रही है. इसका मतलब है कि अब केवल अनुभव ही नहीं, बल्कि आपकी काबिलियत और किताबी ज्ञान भी सरकारी नौकरी तक पहुंचाने में मदद करेगा.

No comments