Breaking News

मोदी की 'सौगातÓ से पहले अशोक गहलोत का 'खुलासाÓ


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शुक्रवार को अपनी सोशल मीडिया सीरीज 'इंतजारशास्त्रÓ के चैप्टर-19 के जरिए पचपदरा रिफाइनरी को लेकर भाजपा सरकार की घेराबंदी की। गहलोत का आरोप है कि जो रिफाइनरी 37,229 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होनी थी, भाजपा की 'अटकाने और लटकानेÓ वाली नीति के कारण आज उसकी लागत लगभग 80,000 करोड़ रुपये पहुँच गई है। यह सीधी चोट राजस्थान की जनता की जेब और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर है।
अशोक गहलोत ने अपने पोस्ट में रिफाइनरी के इतिहास के पन्ने पलटते हुए भाजपा पर 'क्रेडिटÓ लेने की राजनीति का आरोप लगाया। 

No comments