Breaking News

निजीकरण के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का एलान, मांगें नहीं मानी गईं, तो 20 अप्रैल से जयपुर में आंदोलन


राजस्थान रोडवेज में निजीकरण के बढ़ते दखल और लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। बीकानेर में आयोजित सभा में परिवहन फेडरेशन ने ऐलान किया कि मांगें नहीं मानी गईं, तो 20 अप्रेल से जयपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। सभा में कर्मचारियों ने शोषण और निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार और प्रबंधन की नीतियों से निगम कमजोर होता जा रहा है। जिसका सीधा प्रभाव आम जनता की परिवहन सेवा पर पड़ रहा है।

No comments