Breaking News

शॉर्ट सर्किट से सरस बूथ में लगी आग


भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में शार्ट सर्किट के कारण एक सरस के बूथ में आग लग गई। घटना में सरस बूथ के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान सरस बूथ बंद था। आग लगने की सूचना पर तुरंत दमकल की गाडिय़ां मौके पर बुलाई गई। दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। बूथ मालिक को करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है।
रेलवे चौकी इंचार्ज ब्रज लाल ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है। राकेश खंडेलवाल निवासी रंजीत नगर एक सरस का बूथ चलाता है। 

No comments