बंदर की गर्दन में फंसा स्टील का लोटा, 5 दिन से भूखा-प्यासा मां के साथ भटक रहा
सिरोही शहर में बीते 5 दिन से बंदर का एक बच्चा अपनी मां के साथ भूखा-प्यासा भटक रहा है. गर्दन में स्टील का लोटा फंसने से मासूम बंदर की जान पर संकट आ गया है. इसके बाद से ही वह सड़कों पर भटक रहा है.
स्थानीय लोग भी इस मासूम की मदद के लिए आगे आए हैं और लगातार उसे ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए माउंट आबू से रेस्क्यू टीम को बुलाया है. टीम के पहुंचने के बाद पहले बंदर की मां को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाएगा, ताकि बच्चे के सिर से फंसा हुआ लोटा निकाला जा सके.

No comments