बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त:4 अवैध क्लीनिक सीज
उदयपुर के सलूंबर के लसाडिय़ा इलाके में पिछले कुछ दिनों से मातम पसरा है। एक के बाद एक 6 बच्चों की रहस्यमयी मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है।लसाडिय़ा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी करते हुए 4 अवैध क्लीनिकों को मौके पर ही सीज कर दिया। इनमें से 3 क्लीनिक लसाडिय़ा उपखंड मुख्यालय पर धड़ल्ले से चल रहे थे, जबकि 1 क्लीनिक आंजणी इलाके में पकड़ा गया।

No comments