तंबू में सो रहे परिवारों पर चढ़ा बेकाबू ट्रेलर, 3 की मौत, 4 घायल
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी थाना क्षेत्र के नंगली निर्वाण गांव में आज शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। जोहड़ में तंबू लगाकर सो रहे खेतिहर मजदूरों के ऊपर एक बेकाबू ट्रेलर चढ़ गया। हादसे में दो बालिकाओं और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन मासूमों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार गुढ़ा भोपा बस्ती और बिजौली के दो परिवार नंगली निर्वाण में प्याज की खुदाई के लिए आए हुए थे। दिनभर की हाड़तोड़ मेहनत के बाद ये परिवार खेत के पास जोहड़ में तंबू लगाकर सो रहे थे।

No comments