Breaking News

गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, सात बच्चों समेत 11 लोग झुलसे


यमुनानगर के भेड़थल गांव में आज वीरवार सुबह एक से दूसरे सिलिंडर में गैस पलटते समय आग लग गई। आग लगने का कारण पास में जल रहा चूल्हा था। जोरदार धमाके से तीन क्वार्टरों के बीच दो दीवारें गिर गईं। वहीं, लेंटर व साथ की दीवारों में दरारें आईं।
तीनों क्वार्टर में मौजूद दो माह की बच्ची समेत 11 लोग झुलस गए। इनमें सात बच्चे, एक-एक महिला-युवती व दो पुरुष शामिल हैं, सभी बिहार के मधुबनी निवासी हैं। 

No comments