फर्जी इंस्टाग्राम पेज से हवाई टिकटों की ठगी
दिल्ली के दक्षिणी पश्चिम जिले के साइबर थाने की टीम ने ऑपरेशन साइबर हाक-4 के तहत अंतरराज्यीय साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी गिरोहों पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने कुल 57 मामलों में 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को आरोपियों से 303 एनसीआरपी शिकायतें मिलीं, जो म्यूल खातों और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी थीं। ये सभी शिकायतें लगभग 22 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी से संबंधित हैं। जांच से पता चला कि दिल्ली, गोवा और मुंबई से सक्रिय एक गिरोह रियायती हवाई टिकट बुकिंग के बहाने एनआरआई और भारतीय नागरिकों को ठग रहा था।

No comments