बीसलपुर बांध में अचानक पानी की आवक शुरू, अब तक एक सेंटीमीटर आ गया पानी
बीसलपुर बांध के केचमेंट एरिया में पिछले दिनों हुई बारिश के चलते पानी की आवक लगातार बनी हुई है। हाल ही में हुई बारिश से बांध में अब तक एक सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई है। इसी के चलते पिछले दो दिनों से बांध का जलस्तर स्थिर बना हुआ है, जिससे फिलहाल जलस्तर में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है।
बांध के रेनगेज सेंटर पर करीब 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद कैचमेंट एरिया से पानी की निरंतर आवक बनी हुई है।

No comments