जेईई मेन की रिस्पांस शीट 11 अप्रैल को आएगी:प्रोविजनल आंसर की होगी जारी
नेशनल टेस्टिंग एंजेसी ने जेईई मेन अप्रैल सेशन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा की टाइमलाइन और उपस्थिति के आंकड़े जारी कर दिए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल शनिवार को अभ्यर्थियों की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट्स और प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद छात्रों को निर्धारित समय सीमा में आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इस दौरान स्टूडेंट्स किसी भी प्रश्न के उत्तर पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।

No comments