शिमला में अप्रैल में रिकॉर्ड ठंड, 23 साल का रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अप्रैल में ठंड ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे गिरने के बाद 3.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इससे पहले, 22 अप्रैल 2021 को शिमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री टेंपरेचर जरूर था।
मौसम विभाग के पास 2003 से आज तक का डाटा उपलब्ध है। इस रिकॉर्ड के हिसाब से पिछले 23 सालों में बीती रात शिमला में सबसे ठंडी रही। इसी तरह राज्य के अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के बाद जनवरी-फरवरी जैसी ठंड लौट आई है।

No comments