जून से दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, 10 से शुरू होगा किराया
राजस्थान के शहर अलवर में जल्द ही सार्वजनिक परिवहन की सूरत बदलने वाली है। शहर में जून से 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इन आधुनिक और प्रदूषण रहित बसों का न्यूनतम किराया महज 10 रुपए तय किया गया है, जिससे आम जनता को सस्ती और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।
नगर निगम और रूडसिको इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं। बसों के रख-रखाव के लिए बहाला में बस डिपो बनाया जा रहा है, जिसके लिए यूआईटी ने जमीन आवंटित की है।

No comments