15 दिन पहले जन्मा बछड़ा बनेगा दूल्हा:बैलगाडिय़ों से निकलेगी बारात,
भीलवाड़ा के हमीरगढ़ क्षेत्र में अनोखा आयोजन होने जा रहा है। नेशनल हाईवे-48 के पास स्थित श्री छोबावड़ी सगसजी धाम, रत्नेश्वर महादेव मठ में बछड़ा और बछड़ी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कराया जाएगा। यह आयोजन कल शुक्रवार को सनातन धर्म महोत्सव के तहत होगा।
शुक्रवार शाम को देवनारायण गौशाला से ढोल-नगाड़ों, बाजों और डीजे की धुन पर बारात रवाना होगी। इस बारात में गांव के महिला-पुरुष, युवा, संत-महंत के साथ-साथ गांव के मवेशी भी शामिल होंगे। गायों और बछड़ों को विशेष रूप से सजाकर बारात का हिस्सा बनाया जाएगा, वहीं बैलगाडिय़ों से बारात निकाली जाएगी।

No comments