Breaking News

गेहूं बेचने मंडी आया था किसान, ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का कम दाम सुन आया हार्ट अटैक


कोटा जिले में एक किसान की अचानक मौत का मामला सामने आया है, जिसने खेती से जुड़े संकट और किसानों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना भामाशाह मंडी की है, जहां गेहूं बेचने पहुंचे एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.
मृतक किसान की पहचान झाड़ अमली गांव निवासी हंसराज वैष्णव के रूप में हुई है. वे किराए पर जमीन लेकर खेती करते थे और अपनी फसल बेचने के लिए मंडी पहुंचे थे.अनंतपुरा थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

No comments