Breaking News

गुरुग्राम में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज


न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आइएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक-प्रबंधन गुरूवार  को और गहरा गया। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन को मजाक बताते हुए श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। माहौल को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया लेकिन श्रमिक पीछे नहीं हटे। इसी बीच कुछ शरारतियों ने पुलिस की बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, एक प्लांट पर पत्थरबाजी कर दी गई। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू करने आदेश जारी किया गया है।

No comments