Breaking News

राजस्थान में फिर पलटी मारेगा मौसम, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाएंगे बादल


राजस्थान में बीते कुछ दिनों आंधी-तूफान के साथ बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं, अब मौसम फिर से बदलने लगा है, जिसके चलते विभाग का कहना है कि एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 अप्रैल को बादल छा सकते हैं.  राज्य में आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने के आसार हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, अब आसमान साफ रहेगा और तेज धूप पड़ सकती है, जिससे लू जैसी स्थिति बन सकती है. इससे लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है.

No comments