शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 800 अंक धड़ाम
आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट देखने को मिली और कुछ ही मिनटों में बाजार लाल निशान में चला गया।
सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 78,516 के मुकाबले गिरकर 77,983 पर खुला। इसके बाद गिरावट और बढ़ गई और कुछ ही समय में यह 800 अंक से ज्यादा टूटकर लगभग 77,693 के आसपास ट्रेड करता दिखा। इस तेज गिरावट ने बाजार में शुरुआती ट्रेडिंग से ही दबाव बना दिया और निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई।

No comments