Breaking News

रजनीकांत-कमल हासन ने डाला वोट, पीएम मोदी की खास अपील


तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, जैसे-जैसे तमिलनाडु के लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पवित्र लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरे उत्साह के साथ निभाएं। विशेष रूप से, मैं तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आह्वान करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करें।
सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं, अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पर पहुंचकर मतदान किए।

No comments