राजस्थान में 45 डिग्री को छूने को बेताब तापमान
राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है, बल्कि तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ ही उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी सक्रिय है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।

No comments