हर स्कूल में राष्ट्रगीत अनिवार्य, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जारी की गाइडलाइन
केन्द्र के गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने राजस्थान के स्कूलों के लिए राष्ट्रगीत को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को भेजे गए इन आदेशों में स्पष्ट किया है कि राष्ट्र गीत के गायन, वादन और उससे जुड़े शिष्टाचार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
निर्देशों के अनुसार राष्ट्रगीत का आधिकारिक समय लगभग 3 मिनट 10 सेकेंड निर्धारित है और इसे तय अवसरों पर ही गाया या बजाया जाएगा। सिविल सम्मान समारोह, औपचारिक राजकीय कार्यक्रमों में राष्ट्रपति व राज्यपाल के आगमन प्रस्थान, राष्ट्रीय ध्वज की परेड तथा आकाशवाणी और दूरदर्शन पर राष्ट्रपति के संदेश से पहले और बाद में राष्ट्र गीत का वादन किया जाएगा।

No comments