युवक पर लाठी-डंडों व हथियारों से हमला, गंभीर हालत में भर्ती
हनुमानगढ़ के फेफाना थाना क्षेत्र में एक युवक पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गफूर निवासी फेफाना ने रिपोर्ट दी कि 27 मार्च की रात उसका पुत्र गुलफान शादी समारोह से लौट रहा था। इस दौरान मोहिल, रजाक, आमिर, जावेद व अन्य ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

No comments