Breaking News

जेसीबी का पंजा लगने से मजदूर की मौत


हनुमानगढ़ के खुईयां पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सिरंगसर में पाइप पाइन बिछाने के कार्य में खुदाई करने के दौरान जेसीबी का पंजा सिर में लगने एक मजदूर की मौत हो गई। कार्य करते वक्त मजदूर मिट्टी में दब गया था। इसी दौरान जेसीबी का पंजा उसके सिर में लगा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक मजूदर की पत्नी ने जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार गांव मालिया निवासी 35 वर्षीय पूजा देवी ने रिपोर्ट दी कि उसका पति राजपाल विगत 13 फरवरी को गांव सीरंगसर में पाइपलाइन खुदाई कार्य पर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान वह खड्डे में काम कर रहा था, तभी जेसीबी चालक ने लापरवाहीपूर्वक मशीन चलाते हुए मिट्टी गिरा दी, जिससे वह नीचे दब गया। 

No comments