बाइक सवार युवक अफीम सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी अजय ङ्क्षसह ने 13 बीएलडी रोही में बाइक सवार मांगीलाल पुत्र राजाराम निवासी 1 बीएलएम विजयनगर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 132 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच जैतसर पुलिस थाना प्रभारी गोविंदराम को सांैपी गई है।

No comments