राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम चैंपियन
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिला जूडो संघ श्रीगंगानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में चैंपियनशिप हासिल की। टीम ने तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में गुरप्रीत सिंह , हर्षित चौधरी व बबनूर सिंह ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि बलराज सिंह व हिमांशु चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किए। महिला वर्ग में पूजा ने 57 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता।

No comments