Breaking News

राजस्थान में स्वच्छता को लेकर मदन दिलावर का बड़ा एक्शन


राजस्थान के ग्रामीण इलाकों को चकाचक करने के लिए भजनलाल सरकार ने कमर कस ली है. प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर आज, 1 अप्रैल को पूरे राज्य में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एक बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मकसद सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गांवों को साफ-सुथरा बनाना है. मंत्री दिलावर खुद लगातार ग्राम पंचायतों का दौरा कर रहे हैं और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को मौके पर ही सजा भी सुना रहे हैं.

No comments