अखंड राम नाम संकीर्तन में गूंजे 'सिया रामÓ के जयकारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
रायसिंहनगर में सनातन धर्म महावीर दल के तत्वावधान में तीन दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 'सिया राम जय जय सियारामÓ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंगलवार सुबह संकीर्तन की शुरुआत हुई, जिसके बाद से लगातार भक्ति कार्यक्रम जारी है।
मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे व ठंडे पानी की छबील की व्यवस्था की गई है। साथ ही बाबा को सवामणि का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

No comments