Breaking News

जननी एक्सपे्रस 104 एम्बुलेंस सेवा पुन: शुरू करने की मांग


श्रीगंगानगर जिले में संचालित जननी एक्सप्रेस 104 एम्बुलेंस सेवा पुन: संचालित करने ेकी मांग को लेकर एम्बुलेंस चालकों ने बुधवार को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया है कि श्रीगंगानगर जिले में संचालित जननी एक्सप्रेस 104 एम्बुलेंस दिसम्बर 2025 से अभी तक बन्द है। इस सेवा के बंद होने से गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु व एक वर्ष तक के बच्चों को 104 एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल पा रही है। साथ ही उक्त एम्बुलेंस सेवा के बन्द होने से 14 वर्षों से कार्यरत एम्बुलेंस  चालक बेरोजगार हो गये हैं।

No comments