मामला होईकोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्टड, दोपहर तक नहीं आया नंबर
श्रीगंगानगर के गांव 6 जैड़ से कचरा प्लांट हटाने की मांग को लेकर बुधवार को चौथे दिन भी लोगों का धरना जारी रहा। इस दौरान धरनास्थल पर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। आंदोलनकारियों ने नगर परिषद की ट्रैक्टर-ट्रालियों को कचरा नहीं डालने दिया। यह धरना राजकुमार सैन और पूर्व सरपंच जगतार सिंह के नेतृत्व में कचरा पॉइंट के पास धरना जारी है। दूसरी ओर यह मामला आज उच्च न्यायालय जोधपुर की खंडपीठ में सुनवाई के लिए लिस्टड हुआ है। दोपहर तक सुनवाई के लिए नंबर नहीं आया था।

No comments