कार-लोक परिवहन बस में टक्कर, पति-पत्नी बाल-बाल बचे
श्रीकरणपुर कस्बे में धनूर मार्ग पर हाई स्कूल के निकट लोक परिवहन बस व कार में भिड़न्त हो गई। हादसे में कार सवार दम्पत्ति बाल-बाल बच गये। उनके चोटें नहीं आई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे।
दोनों वाहन को अलग करके यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। जानकारी के अनुसार गांव नग्गी निवासी महेन्द्र भुंवाल अपनी पत्नी के साथ श्रीकरणपुर आ रहे थे, जबकि लोक परिवहन सेवा की बस केसरीसिंहपुर से करणपुर आ रही थी। हाइ स्कूल के निकट दोनों में भिड़न्त हो गई। हादसे में कार का एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

No comments