लाठियों से पीट-पीट कर ईंट भट्टा मजदूर की हत्या
श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 1 केवाईडी में स्थित ईंट भ_े पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठियों से पीट पीट कर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। बीती देर रात हुए घटनाक्रम की रावला पुलिस के पास दोपहर एक बजे तक कोई जानकारी ही नहीं थी। पुलिस ने मृतक का नाम-पता की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार ईंट भ_े पर बीती रात मजदूरों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में भादर सिंह व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। अन्य मजदूरों ने दोनों घायलों को रावला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत के चलते बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया।

No comments