सिंचाई विभाग ने 12 के लक्ष्य के विरुद्ध की 9 करोड़ रुपए आबियाना की वसूली
जिन किसानों का दो फसलों से अधिक का सिंचाई शुल्क बकाया है, वे 15 अप्रैल तक भी जमा करवा सकते हैं। 15 अप्रैल के बाद उनकी सिंचाई बारियां काट दी जाएंगी। जल संसाधन विभाग की शुल्क वसूली को लेकर सख्ती अभी भी जारी है।
श्रीगंगानगर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि अब तक करीब 75 प्रतिशत सिंचाई शुल्क की वसूली हो गई है। अब इसे 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का दो फसलों से अधिक का सिंचाई शुल्क बकाया है, अगर उन्होंने 15 अप्रैल तक जमा नहीं करवाया तो इसके बाद सिंचाई बारियां काट दी जाएंगी।
विभाग के अनुसार दो या दो से अधिक फसलों का बकाया सिंचाई कर जमा नहीं करवाने पर सिंचाई नियमों के तहत 15 अप्रैल के बाद बारी काटने के प्रस्ताव लिए जाएंगे।
No comments