Breaking News

चैम्बर की मांग को लेकर वकीलों ने लगाया धरना


श्रीगंगानगर मेंं अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर का निर्माण करवाने एवं नये कोर्ट भवन को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार सुबह 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय के सामने स्थित पार्क में अश्निश्चितकाली धरना शुरू कर दिया गया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट हंसराज तनेजा के नेतृत्व शुरू किए आंदोलन के दौरान आज धरना स्थल पर वकीलों को सम्बोधित करते हुए बार संघ के पूर्व अध्यक्ष  भूरामल स्वामी, एडवोकेट इन्द्रजीत बिश्नोई, एडवोकेट हंसराज तनेजा, सचिव लक्ष्मणराम नाायक, उपाध्यक्ष अरमान सेतिया सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के चैम्बर के लिए बजट जारी नहीं किया जा रहा है। नये कोर्ट का काम अभी निर्माणाधीन है। सरकार वकीलों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में आनाकानी करने कर रही है। 

No comments