Breaking News

अब नहीं होगी गैस की कमी, एलपीजी खरीद पर सरकार का बड़ा बदलाव


मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने रसोई गैस की सप्लाई को लेकर बड़ा बदलाव किया है। भारत सरकार ने एलपीजी की सप्लाई को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अब देश केवल सप्लायर देशों पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत के अनुसार दुनिया के अलग-अलग देशों से तुरंत गैस खरीद की जा रही है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पहले भारत अपनी लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी जरूरत आयात के जरिए पूरी करता था। अब सरकार घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दे रही है, ताकि भविष्य में आयात पर निर्भरता कम हो सके। 

No comments