दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन इमारतों तक फैली; 14 लोगों को सुरक्षित निकाला
दिल्ली लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क इलाके में देर रात आग लग गई। नानक मोटर के पास लगी इस आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल को सात गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अनुसार आग एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में लगी, जो धीरे-धीरे फैलकर आसपास की तीन इमारतों तक पहुंच गई। आग की चपेट में कुल 14 फ्लैट आ गए। घटना के समय अधिकतर लोग अपने घरों में मौजूद थे। आग के चलते अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

No comments