Breaking News

बंगाल में कोलकाता समेत 9 जगहों पर ईडी के छापे


प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार सुबह 9 जगहों पर छापेमारी की। कोलकाता, बर्दवान और हाबरा में सप्लायर और एक्सपोर्टर से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गई। यह कार्रवाई निरंजन चंद्र साहा और उससे जुड़े लोगों से संबंधित है। मामला 23 अक्टूबर 2020 को बसीरहाट थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं के लिए तय गेहूं की हेराफेरी का आरोप लगा था।
जांच में सामने आया कि पीडीएस का गेहूं गैरकानूनी चैनलों से सस्ते में लिया गया और सप्लाई सिस्टम से हटाकर अलग-अलग जगह जमा किया गया। 

No comments