बस पैर तोडऩा ताकि वो शादी करने नहीं आ सके! होने वाले दूल्हे की 10000 में दी सुपारी
इश्क और नफरत के बीच बुनी गई एक ऐसी साजिश जिसने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मंगेतर ने ही अपने होने वाले पति को रास्ते से हटाने के लिए खूनी खेल रचा। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी युवती और उसके नाबालिग भाई सहित हमलावरों कोपकडऩे की जानकारी सामने आ रही है।
युवती ने इटावा के बदमाश मुकुट को महज 10 हजार रुपए की सुपारी दी थी। उसका मकसद धर्मेंद्र को जान से मारना नहीं, बल्कि उसके पैर तुड़वाना था ताकि वह 1 मई को मंडप में बैठने लायक न रहे और शादी टल जाए।

No comments