शादीशुदा महिला ने नौकरी के लिए खुद को विधवा बताया
टोंक जिले में ग्रेड फॉर्थ कर्मचारी भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में एक महिला कैंडिडेट की ओर से खुद को विधवा-परित्यक्ता कोटे में नौकरी पाने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। मामले में अभ्यर्थी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ग्रामीणों ने उसको शादीशुदा बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई।
ग्रामीणों का आरोप है कि महिला कैंडिडेट्स ने कभी विधवा तो कभी अवविवाहित बताया। विधवा पेंशन भी उठाई लेकिन शिकायत पर जांच के बाद ये पेंशन बंद कर दी गई। असल में महिला शादीशुदा है। शिक्षा विभाग ने मामला कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजने का निर्णय किया है।

No comments