गेहूं किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 25 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त निर्यात को मिली मंजूरी
भारत सरकार ने गेहूं किसानों को राहत भरी खबर दी है। दरअसल केंद्र सरकार ने 25 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं के निर्यात को मंजूरी देने का फैसला लिया है। इससे किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने में मदद होगी साथ ही घरेलू बाजारों में भी स्थिरता बनी रहेगी। यह निर्णय मौजूदा उत्पादन, भंडार में उपलब्ध और कीमतों में स्थिरता सभी पहलूओं के बारे में विस्तार से चर्चा करने के बाद लिया गया है।
आपको बता दें कि रबी सीजन 2026 में गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़कर करीब 334.17 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल 328.04 लाख हेक्टेयर था।

No comments